Rewari crime:धारूहेड़ा: डूंगरवास गांव से एक दुखद घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय युवक प्रेम पुत्र करण सिंह ने अपने घर की छत पर बने कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली।
मृतक प्रेम के पिता करण सिंह हरियाणा पुलिस में फोर्थ क्लास कर्मचारी हैं और वर्तमान में गुड़गांव पुलिस लाइन में तैनात बताए गए हैं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम का रिश्ता तय हो चुका था और उसकी शादी 28 नवंबर 2025 को होनी थी, लेकिन किसी कारणवश यह रिश्ता 21 नवंबर 2025 को ही टूट गया था।
बताया जा रहा है कि शादी टूटने के बाद से ही प्रेम मानसिक तनाव में चल रहा था। परिजनों का कहना है कि वह कुछ समय से परेशान रहता था, हालांकि उसने कभी खुलकर किसी को अपनी परेशानी नहीं बताई।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
















