मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Crime: धारूहेड़ा में जुआ खेलते चार काबू, 26 हजार नकदी बरामद

On: May 7, 2025 7:09 PM
Follow Us:
जुआ खेलने वालो के खिलाफ कार्यवाही,

Rewari Crime: सेक्टर छह पुलिस को बडी सफलता मिली है। पुलिस ने महेश्वरी के पास जुआ खेलते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास 26 हजार रुपए नकदी बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धारूहेड़ा के सेक्टर-6 पुलिस को मुखबी से सूचना मिली सोहना रोड पर कु्छ युवक पर तिरपाल की झोपड़ी बनाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी, तो वहां पर 4 लोग जुआ खेलते हुए मिले। हालाकि पुलिस के पहचने पर भागने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें  Kosli Crime: दो बच्चो के साथ महिला लापता

जिसकी पहचान नितिन पुत्र संतराज निवासी बडौली थाना चांदहट जिला पलवल, अनिल पुत्र सतबीर निवासी लोकरी थाना पटौदी जिला गुरुग्राम, सोनु पुत्र खेमराज निवासी आकेडा थाना सैक्टर 06 धारुहेडा जिला रेवाडी व कमल पुत्र जीताराम निवासी टीकुपुरा थाना सिघाना तहसील बुहाना जिला झुन्झुनु राजस्थान हाल किरायेदार कोसमोस ग्रील भिवाडी राजस्थान के रूप में हुई है।

मामला दर्ज’ थाना एरिया में 4 लोग ताश पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। जिनके पास से 26 हजार 100 रुपए बरामद हुए हैं। चारों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना में मामला दर्ज किया है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now