मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: मोबाइल पर लिंक भेजकर 4 लाख ठगी, यूपी से दबोचे

On: January 20, 2026 6:45 PM
Follow Us:

Haryana News: साइबर थाना पुलिस ने मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर एक युवती से लगभग 3.86 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला जालौन के गांव मंडोरी हाल आबाद मोहल्ला दलालनपुरा जालौन निवासी विकास सिहोटे व यूपी के जिला झांसी के मोहल्ला वीरूनगर राजगढ़ निवासी दीपक के रूप में हुई है। Haryana News

जांचकर्ता ने बताया की गांव शहबाजपुर खालसा निवासी एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह गुरुग्राम की एक कंपनी में कार्यरत है। उसके मोबाइल फोन पर गत 2 जनवरी को एक लिंक आया था। उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से 3 लाख 86 हजार 78/- रुपये कट गए। यह राशि 2 से 3 जनवरी के बीच विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए दूसरे खातों में ट्रांसफर हुई थी।

यह भी पढ़ें  Haryana crime: होंडा कंपनी का क्वालिटी मैनेजर पांचवी मंजिल से गिरा, पैर ​फिसलने से हुई मौत

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी यूपी के जिला जालौन के गांव मंडोरी हाल आबाद मोहल्ला दलालनपुरा जालौन निवासी विकास सिहोटे व यूपी के जिला झांसी के मोहल्ला वीरूनगर राजगढ़ निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। Haryana News

विकास सिहोटे खाते में ठगी की रकम के 30 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि दीपक ने उसका खाता साइबर ठगों को मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now