मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana crime: होंडा कंपनी का क्वालिटी मैनेजर पांचवी मंजिल से गिरा, पैर ​फिसलने से हुई मौत

On: February 1, 2026 9:54 AM
Follow Us:
M2K County Heights Society

Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी जिले के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा स्थित M2K काउंटी हाइटस सोसायटी में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सोसाइटी में रह रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित सांगवान के रूप में हुई है, जो राजस्थान के टपूकड़ा स्थित होंडा कंपनी में क्वालिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों को कहना है उसका पैर फिसल गया जिससे वह नीच गिर गया। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सोंप दिया है।Haryana crime

यह भी पढ़ें  National Fitness and Wellness Conclave 2025: डॉ. मनसुख मंडाविया ने किया सम्मान, बोले– फिटनेस के बिना विकसित भारत का सपना अधूरा

अमित सांगवान मूल रूप से भिवानी के सेक्टर 23 के निवासी थे और वर्तमान में धारूहेड़ा की एम2के कांउठी हाइटस सोसायटी में अपने माता-पिता के साथ रह रहे थे। रात करीब 12 बजे अपने फ्लैट की पांचवीं मंजिल नीचे आ गिरे ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों और निवासियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद धारूहेड़ा सेक्टर छह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।Haryana crime

यह भी पढ़ें  Rain Alert : हरियाणा समेत इन राज्यों आज भयंकर आंधी बारिश का अलर्ट , देखे IMD अलर्ट
Haryana crime: Suspicious death of quality manager of Honda Company Tapukda in Dharuhera, will be revealed in post-mortem report
Haryana crime: Suspicious death of quality manager of Honda Company Tapukda in Dharuhera, will be revealed in post-mortem report

अमित सांगवान का परिवार सामाजिक और शैक्षणिक रूप से प्रतिष्ठित माना जाता है। उनकी पत्नी भिवानी में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं और वहीं निवास करती हैं। उनके पिता शिक्षा विभाग में प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता लेक्चरर के पद से रिटायर हो चुकी हैं। परिवार से जुड़ी जानकारी के अनुसार अमित की भाभी तमिलनाडु में जज के पद पर तैनात हैं और उनके मामा पुलिस विभाग में डीएसपी हैं। मृतक की दो जुड़वां बेटियां हैं, जो बाहर रहकर अपनी पढ़ाई कर रही हैं।Haryana crime

यह भी पढ़ें  Bhiwadi News: भिवाड़ी इंडस्ट्रियल क्षेत्र में वायु गुणवत्ता खतरे के निशान पर, नागरिकों को स्वास्थ्य समस्याएं

। परिजनों को कहना है उसका पैर फिसल गया जिससे वह नीच गिर गया। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सोंप दिया है।Haryana crime

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now