Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले से सिंचाई विभाग से जुड़ी एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। सिंचाई विभाग में तैनात अधीक्षक अभियंता पवन भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को सिंचाई विभाग के मुख्यालय की ओर से आधिकारिक निलंबन आदेश जारी किए गए। आदेशों के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान पवन भारद्वाज का मुख्यालय पंचकूला निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें रिपोर्ट करना होगा।Haryana News
मची अफरा तफरी: बता दे विभाग की इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक और विभागीय हलकों में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। निलंबन आदेश जारी होने के बाद जब अधीक्षक अभियंता पवन भारद्वाज से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस पूरे मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि वे इस विषय पर बाद में बात करेंगे। हालांकि विभागीय स्तर पर उनके निलंबन की पुष्टि हो चुकी है।
जानिए क्या है आरोप: बता दे कि पवन भारद्वाज के खिलाफ पिछले काफी समय से कई शिकायतें सामने आ रही थीं। बताया जा रहा है कि उनके कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित न रहने को लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायतें पहुंची थीं। इसके अलावा एक नहर परियोजना से जुड़े मामले में भी गंभीर आरोप लगे थे। इस परियोजना में अधिकृत भूमि देने वाले किसानों को लंबे समय से भुगतान न मिलने की शिकायतें सामने आई थीं, जिसे लेकर विभाग के पास कई बार शिकायत दर्ज कराई गई थी।Haryana News
इसी को लेकर सिंचाई विभाग में तैनात अधीक्षक अभियंता पवन भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। बता दे कि शुक्रवार को सिंचाई विभाग के मुख्यालय की ओर से आधिकारिक निलंबन आदेश जारी किए गए।Haryana News

















