हरियाणा के जिला रेवाड़ी (Rewari News) के साबन गांव के तालाब में शुक्रवार को सुबह एक महिला का शव तैरता मिला। महिला की शिनाख्त साबन गांव निवासी मंजू के रूप में हुई। बता दे ये गांव की महिला मंजू 2 दिन से लापता थी। जिसकी तलाश जोहड़ में 2 दिन से चल रही थी।Haryana News
बता दे कि तलाश जारी थी लेकिन लगातार बारिश के कारण जोहड़ में करीब 22 फीट तक पानी हो गया। इसी कारण महिला की तलाश नहीं हो सकी। शुक्रवार को सुबह महिला का शव जोहड़ में ऊपर आ गया तो उसे निकाला गया और (Postmartam) पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया।Haryana News
मृतका मंजू गृहिणी थी। जिसका 7 साल का बेटा है। वहीं मृतका मंजू के पति यशपाल खेतीबाड़ी करता हैं। यशपाल के अनुसार उनकी पत्नी 9 जुलाई को कूड़ा डालने के लिए घर से निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। आशंका है कि गांव में पैर फिसलने से एक महिला तालाब में डूब गई। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में रखवाया है

















