Haryana NCB : हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के राज्य सरकार के अभियान को बल देते हुए हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की रेवाड़ी यूनिट ने एक नशा तस्कर को 7.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ भाकली वाला की ढाणी भोजावास महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया।
ब्यूरो प्रमुख महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेशभर में चल रही नशा विरोधी मुहिम के अंतर्गत, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुरी कुमार के नेतृत्व और उप पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र शर्मा के निर्देशन में की गई।
एनसीबी रेवाड़ी यूनिट के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने जानकारी दी कि सहायक उप निरीक्षक अनील कुमार के नेतृत्व में रेवाड़ी यूनिट की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति प्रतिबंधित नशीला पदार्थ स्मैक (हैरोईन) बोहका से भोजावास वाले कच्चे रास्ते पर नजदीक भाकली वालो की ढाणी के पास तस्करी करने की फिराक में है।Haryana NCB
सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी जय प्रकाश ऊर्फ जेपी पुत्र लक्षमी नारायण निवासी बोहका जिला रेवाड़ी को मौके से काबू किया।
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 7.75 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक (हैरोईन) बरामद हुआ। आगे आमजन से अपील करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने कहा की यदि किसी को भी नशा बिक्री या तस्करी संबंधी कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 1933, मानस पोर्टल (www.ncbmanas.gov.in) अथवा हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर तुरंत सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम व पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

















