मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana : रेवाड़ी में पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, सुसाइड नोट मिला, धारूहेड़ा की संतोष कॉलोनी में हादसे से सनसनी

On: November 16, 2025 11:47 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: धारूहेड़ा क्षेत्र की संतोष कॉलोनी में शनिवार को समय हड़कंप मच गया जब एक कमरे में पति-पत्नी पंखे पर फंदा लगाकर मृत मिले। दंपती की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले लगभग 26 वर्षीय राजकुमार और उनकी 22 वर्षीय पत्नी हाली के रूप में हुई है। दोनों यहां एक निजी कंपनी में काम करते थे तथा पिछले कई सालों से धारूहेड़ा की संतोष कालोनी में रह रहे थे। शनिवार को अचानक हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को सकते में डाल दिया।Haryana

यह भी पढ़ें  Haryana की तीन बेटियों का भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयन
Suicide in Rewari: धारूहेड़ा में पति पत्नी ने एक साथ क्यों लगाई फांसी
Suicide in Rewari: धारूहेड़ा में पति पत्नी ने एक साथ क्यों लगाई फांसी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से एक (Suicide Note)नोट भी मिला है, जिसमें परिवार को आखिरी संदेश लिखते हुए कहा गया कि शव परिजनों को सौंप दिए जाएं और सामान भाई को दे दिया जाए। राजकुमार के मोबाइल में इंस्टाग्राम पर लगी स्टोरी ‘सभी को आखिरी गुड नाइट’ ने भी घटना की गंभीरता को साफ कर दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।Haryana

यह भी पढ़ें  Haryana: फिर उठने लगी अहीर रेजिमेंट गठन की मांग, सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल रक्षा मंत्री से मिला

बता दे कि राजकुमार और हाली ने पांच साल पहले विवाह किया था और रोजगार की तलाश में Dharuhera आए थे। उनके कोई संतान नहीं थी। दोपहर पडोसियों ने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांकने पर दोनों को एक ही फंदे से लटका पाया।

मचा कोहराम: बता जैसे ही कालोनी मे दोनो की सुसाइड की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है और पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। बताया जा रहा उसके पिता, भाई व माता भी इसी कालोनी में रह रही है। सूचना पाकर परिवार के लेाग भी एकत्रित हो गए।

यह भी पढ़ें  Haryana Roadways Bus Accident: हाईवे पर Haryana Roadways Bus ट्राले से टकराई, हादसे की बडी वजय आई सामने ?

थाना प्रभारी धारूखेड़ा कश्मीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों द्वारा आत्महत्या की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल सामान्य कार्रवाई करते हुए शव परिजनो को सोप दिए है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now