धारूहेड़ा: सैक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गढ़ी अलावलपुर धारूहेड़ा निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 23 अध्धे अवैध शराब बरामद हुई है।Haryana crime
सेक्टर छह पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि एमटू के सोसायटी में एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर पैदल जा रहा है। जो सूचना के आधार पुलिस ने रैडिंग पार्टी तैयार करके मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलियानुसार एक व्यक्ति को काबू करके नामपता पूछा तो उसने अपना नाम नरेश कुमार निवासी गढ़ी अलावलपुर बताया।Haryana crime
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास मिले बैग से 23 अध्धा देशी अवैध शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज करके आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

















