Haryana crime: रेवाड़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कामयाबी का खुलासा प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण ने बताया कि एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में चलाए जा रहे “होगा हर अपराधी का हिसाब” अभियान के तहत जिला पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत एसटीएफ गुरुग्राम और सीआईए धारूहेड़ा की संयुक्त टीम ने कुख्यात अपराधी और मोहन हत्याकांड के मुख्य आरोपी जयभगवान उर्फ सोनू महाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।Haryana crime
आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, लूट-डकैती और आर्म्स एक्ट के 21 से अधिक मामले दर्ज हैं।
डीएसपी बावल ने बताया कि सोमवार रात पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि सोनीपत जिले के गांव पिनाना निवासी जयभगवान उर्फ सोनू महाल बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से धारूहेड़ा एनएच-48 से होते हुए खरखड़ा से भटसानए की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गुजरने वाला है।Haryana crime
सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ गुरुग्राम प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र चौहान और सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी कर दी।करीब रात साढ़े 12 बजे जब पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने बैरिकेड को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक फिसलने से वह गिर पड़ा। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।Haryana crime

फायरिंग के दौरान एक गोली एसआई विवेक, एक गोली सीआईए प्रभारी योगेश हुड्डा और एक गोली एसटीएफ प्रभारी नरेंद्र चौहान की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे तीनों अधिकारी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोलियां लगीं और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू में ले लिया।
ये किया बरामद: पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, पांच खाली खोल और बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक बरामद की गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। मुठभेड़ को लेकर थाना धारूहेड़ा में अलग से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या रेवाड़ी जिला। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की रडार पर अभी कई अन्य कुख्यात अपराधी हैं, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

















