Haryana Crime: सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने मनोज हत्याकांड में हत्या में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव लुला अहीर निवासी राकेश के रूप में हुई है। धारूहेड़ा पुलिस इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दे 29 जुलाई को पुलिस को गांव मालपुरा से मऊ रोड पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीन ऑफ क्राइम टीम को जांच के लिए बुलाया। मृतक की पहचान दिल्ली के मोहन गार्डन, उत्तम नगर निवासी 33 वर्षीय मनोज पुत्र श्याम सुंदर के रूप में हुई थी।Haryana Crime
परिजनों ने बताया था कि 27 जुलाई को मनोज अपने दोस्त साहुन खान के साथ ननिहाल गांव पाटखोरी से कुछ परिचितों से मिलने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका शव बरामद हुआ।मनोज के भाई भरत ने कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताया था, जिस पर थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने पहले ही गांव जौनियावास निवासी विवेक उर्फ विक्की, गुरुग्राम जिले के तेलपुरी निवासी हेमेंद्र उर्फ हेमु और जौनियावास निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी विवेक ने खुलासा किया था कि घटना वाले दिन शराब के नशे में दीपक और मनोज के बीच कहासुनी हो गई थी।Haryana Crime
इसके बाद दीपक ने विवेक और अन्य साथियों को बुलाया और सभी ने मिलकर मनोज के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने अब मामले में संलिप्त राकेश तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा सके। अभी दो आरोपी ओर फरार हैHaryana Crime

















