मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana crime: शादी में हलवाई की बुकिंग के नाम ठगी करने वाला 5 दिन रिमांड पर

On: June 14, 2025 6:22 PM
Follow Us:
शादी में हलवाई की बुकिंग के नाम ठगी करने वाला रिमांड

Haryana crime: थाना रेवाड़ी पुलिस ने शादी में हलवाई की बुकिंग के नाम पर रिटार्यर्ड सूबेदार मेजर से 3 लाख रुपये हडपने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आदर्श नगर रेवाड़ी हाल आबाद शास्त्री नगर जिला भंडारा महाराष्ट्र निवासी राकेश मेहता के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 38 हजार 465 रुपये बरामद किए गए हैं।

गांव बोड़िया कमालपुर निवासी रिटायर्ड सूबेदार मेजर उदयभान ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके बेटे की शादी गत वर्ष 10 दिसंबर को तय हुई थी। 8 दिसंबर को लग्न का प्रोग्राम गांव बूढ़पुर के एक समारोह स्थल में रखा हुआ था। इसके लिए उसने हलवाई की बुकिंग मेहता कैटर्स कंकरवाली के मालिक राकेश महेता से 4 लाख रुपये में की थी।Haryana crime

यह भी पढ़ें  Rewari: तीन साल से खरखड़ा महाविद्यालय में पानी का टयूबबैल ढप, जिम्मेंदारों ने साधी चुप्पी

बुकिंग के लिए उसने 30 हजार रुपये एडवांस दे दिए थे। लग्न के लिए हलवाई का कार्य दो दिन पूर्व शुरू किया जाना था। इससे पूर्व ही राकेश मेहता ने कच्चा सामान खरीदने के लिए उससे और पैसों की डिमांड की थी। जिस पर उसने कुल 3 लाख रुपये का भुगतान राकेश मेहता को कर दिया था।

जो ऐन मौके पर राकेश मेहता हलवाई का काम करने के लिए नहीं आया तो उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कही भी पता नहीं चला। इसके बाद उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करते हुए दूसरे हलवाई की व्यवस्था की।

यह भी पढ़ें  लापरवाही: पुलिस सुरक्षा में रेवाडी अदालत परिसर से आलू गैंग का मु​जरिम फरार, रातभर दी दबीश, नहीं लगा सुराग

जो आरोपी राकेश मेहता ने उसका काम समय पर ना करके उसके 3 लाख रुपये हडप लिए हैं। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

जो जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी राकेश मेहता को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 38 हजार 465 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now