Haryana crime: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.332 किलो अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार

On: August 12, 2025 9:03 PM
Follow Us:
सीआईए कोसली की संयुक्त टीम ने 1 किलो 332 ग्राम अवैध अफीम सहित दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया

Haryana crime: नशा मुक्त रेवाड़ी अभियान के तहत एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, सीआईए धारूहेड़ा और सीआईए कोसली की संयुक्त टीम ने 1 किलो 332 ग्राम अवैध अफीम सहित दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की बाजार में कीमत 3.5 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। Rewari drug trafficking news

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान —Haryana NDPS Act arrests

  • विनोद कुमार उर्फ भोलू, निवासी गांव उमरवास, जिला चरखी दादरी

  • नेमीचंद, निवासी गांव जसवंतपुरा, जिला नीमच, मध्य प्रदेश

छापेमारी का विवरण
जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी सनसिटी रेवाड़ी, दिल्ली रेलवे लाइन के पास अफीम बेचने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने नोडल अधिकारी नीरज गर्ग (DETC) की निगरानी में छापेमारी कर आरोपियों को काबू किया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौलने पर बरामद अफीम का वजन 1.332 किलो पाया गया।

कानूनी कार्रवाई
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

SP का संदेश
SP हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे न तो खुद नशा करें और न ही अपने आसपास नशा बिकने दें, बल्कि इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि दोषियों को जेल भेजा जा सके।CIA Dharuhera opium seizure

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now