मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Crime: झूठी सूचना देना पडा महंगा, भट्टा मालिक को काटनी पडेगी जेल

On: May 26, 2025 6:48 PM
Follow Us:
ARRESTED

Haryana Crime: रेवाडी पुलिस ने ईट भट्टे पर बांग्लादेशी नागरिक ना होने की झूठी सूचना देने के मामले में आरोपी भट्टा मालिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव आसरा का माजरा निवासी चरण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।Haryana Crime

जानिए क्या था मामला: बता दे पुलिस की ओर बांग्लादेशी नागरिक काबू करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। जगह जगह छापे मारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Dharuhera News: शिक्षित समाज से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है : MLA चिरंजीव राव

 

छिपाई  जानकारी: पुलिस ने बताया कि गांव नरसिंहपुर गढ़ी स्थित दुर्गा ईट भट्टे पर कार्यरत मुनीम गांव खंडोड़ा निवासी लालचन्द व भट्टा मालिक ने पुलिस को शपथ पत्र देकर कहा था कि उनके ईट भट्टे पर कोई बांग्लादेशी नागरिक नहीं रह रहा है।

पुलिस द्वारा गत 22 मई को सर्च अभियान के दौरान भट्टे पर दबिश दी गई, तो वहां से दो परिवार के 12 बांग्लादेशी नागरिक काबू किए गए। जिस पर पुलिस ने आरोपी मुनीम व भट्टा मालिक के खिलाफ थाना मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा पुलिस की गुंडागर्दी फिर आई सामने, पानीपत चौकी इंचार्ज सुशील और हेड कॉन्स्टेबल अभिमन्यु को किया सस्पेंड

पुलिस ने जानकारी छिपाने के मामले में आरोपी मुनीम लालचन्द को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त एक ओर आरोपी भट्टा मालिक चरण सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now