Haryana crime: सीआईए धारूहेड़ा को मिली बडी सफलता मिली है। टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए धारूहेड़ा ने मादक पदार्थ 7 ग्राम स्मैक सहित तस्कर व सप्लायर दोनों को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान गांव ढालियावास निवासी धर्मबीर उर्फ मोटा तथा सप्लायर की पहचान गांव ढालियावास निवासी इंद्रजीत उर्फ चुर्री के रूप में हुई है।Haryana crime
सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा ने बतायाकि 20 फरवरी 2026 को उप निरीक्षक कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ नशीले पदार्थों की धरपकड़ व गस्त पडताल क्राईम राजेश पायलेट चौक रेवाड़ी पर मौजूद थे इस दौरान उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि धर्मबीर उर्फ मोटा निवासी गांव ढालियावास नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का अवैध काम करता है। जो आज भी ढालियावास स्कुल के पास खाली प्लाट की चार दिवारी पर बैठकर स्मैक बैच रहा है।Haryana crime
टीम ने की रैड: सूचना पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के मौका पर रेड कर तस्कर धर्मबीर उर्फ मोटा उपरोक्त को काबु किया। नियम अनुसार राजपत्रित अधिकारी श्री नरेश चौधरी एक्साइज & टैक्सेशन ऑफिसर रेवाड़ी के समक्ष तलाशी के दौरान युवक से मिली पोलोथीन के अन्दर 7 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक मिली।
मामला दर्ज कर दोनो काबू‘ सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी ने बताया कि बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर तस्कर धर्मबीर उर्फ मोटा के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा के तहत थाना माडल टाउन रेवाड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी से गहनता से पूछताछ के आधार पर आगामी विवेचना इकाई द्वारा नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले आरोपी गांव ढालियावास निवासी इंद्रजीत उर्फ चुर्री को भी धर दबोचने में सफलता हासिल की गई है। दोनों आरोपियों को आज पेश अदालत किया जाएगा। नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
















