Gmail scam : आज के इस डिजिटल भरे जमाने में साइबर क्राइम बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हाल ही में एक नया स्कैम आया है जिसमे ईमेल यूजर्स को टारगेट किया जा रहा है। आज के जमाने में हर कोई ईमेल का इस्तेमाल करता है। ऐसे में साइबर अपराधियों के लिए स्कैम को अंजाम देना भी आसान हो गया है।
हाल ही में एक नया स्कैम सामने आया है जिसमें “Unsubscribe” बटन पर क्लिक करना आपके डिवाइस और निजी डेटा को खतरे में डाल सकता है। Gmail में ‘Unsubscribe’ बटन पर क्लिक करने से आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते हो।
जानें क्या है नया स्कैम
इस स्कैम का मुख्य उद्देश्य ईमेल एड्रेस की पुष्टि करना है। साइबर अपराधी ईमेल में ऐसे “Unsubscribe” लिंक डालते हैं जिनमें ट्रैकिंग कोड छिपा होता है। जब कोई यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, तो यह साबित हो जाता है कि वह ईमेल अकाउंट एक्टिव है। इसके बाद उस ईमेल एड्रेस को “लाइव” मानकर ब्लैक मार्केट में बेचा जा सकता है।
कितना खतरनाक है ये स्कैम
जानकारी के अनुसार हर 644 में से एक “Unsubscribe” लिंक किसी खतरनाक वेबसाइट पर ले जा सकता है। ये लिंक यूजर को ईमेल ऐप के सुरक्षित वातावरण से बाहर निकालकर असुरक्षित वेबसाइटों पर भेजते हैं, जहां से वायरस, मैलवेयर या फिशिंग अटैक का खतरा होता है।
जानें बचने का तरीका
इससे बचने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं। सबसे पहले, Gmail या Outlook जैसे ईमेल प्लेटफॉर्म का इनबिल्ट “Unsubscribe” फीचर ही इस्तेमाल करें, जिससे आप इनबॉक्स से बाहर जाए बिना मेंबरशिप को बंद कर सकते हैं। अगर कोई ईमेल संदिग्ध लगे या अनजान सोर्स से आया हो, तो उसे स्पैम मार्क करें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
















