Haryana crime: हरियाणा के रेवाड़ी में तीन माह पहले अपकरण करके हत्या करने वाले इनामी बदमाश अनुज उर्फ डॉक्टर को सोनीपत पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके पास से अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुई है।Haryana crime
ये है मामला: बता दे कि 15 अक्तूबर 2025 को रेवाड़ी में अपहरण के बाद हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई। अंकित को पहले अगवा किया गया। अपहरण के बाद आरोपियों ने अंकित के साथ बेरहमी से मारपीट की। घायल अवस्था में अंकित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके बाद ही से इनामी बदमाश अनुफ उर्फ डाक्टर फरार था। हालांकि इसे पकडने के लिए रेवाड़ी पुलिस बार बार दबीश दे रही थी।Haryana crime
एसटीएफ टीम के इंस्पेक्टर योगेंद्र की अगवाई में खरखौदा क्षेत्र में बुधवार देर रात मुठभेड़ हुई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे काबू कर लिया।
घायल को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए बदमाश की पहचान रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ निवासी अनुज उर्फ डॉक्टर के रूप में हुई। पुलिस पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में खरखौदा में मामला दर्ज किया गया है।
कई दिनों से था फरार: रेवाड़ी में हत्या समेत अन्य आपराधिक मामलों में अनुज फरार चल रहा था। सोनीपत पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एनकाउंटर के बाद इनामी बदमाश अनुज उर्फ डॉक्टर को पकड़ा है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके पास से अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुई है।
रेवाड़ी पुलिस ने गोकलगढ़ के अनुज उर्फ डॉक्टर पर 5 हजार का पुरस्कार रखा था। उसके खिलाफ मर्डर, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और नशा तस्करी जैसे 6 केस दर्ज हैं। जल्द ही सोनीपत पुलिस ने रेवाडी पुलिस इसे रिमांड पर लेगी।
















