मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Crime: रेवाड़ी CIA मुठभेड़: फायरिंग, इनामी बदमाश हर्ष उर्फ पोपला समेत चार गिरफ्तार

On: January 11, 2026 11:59 AM
Follow Us:

Crime: रेवाड़ी जिले मे हत्या, हत्या प्रयास, शस्त्र अधिनियम और संगठित अपराध से जुड़े कुख्यात बदमाशों को सीआइए पुलिस ने पकडने में सफलता​ मिली है। आरोपित रात को बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बदमाशों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड मे दो इनामी बदमाशों सहित चार बदमाशों को काबू कर लिया है।Crime

दोनो तरह से हुई फायरिंग: बता दे कि सीआईए प्रभारी सुमेर सिंह के नेतृत्व में टीम सक्रिय हुई और धारूहेड़ा की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार का पीछा शुरू किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार बदमाशों ने रफ्तार बढ़ा दी और जीतपुर से मीरपुर की ओर कच्चे रास्ते पर कार मोड़ दी। कुछ दूरी पर जीतपुरा गांव के पास बदमाशों ने कार रोककर पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।Crime

यह भी पढ़ें  Weather update: कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि हर्ष उर्फ पोपला केस नंबर 315 में वांटेड चल रहा था। उसने 15 अक्टूबर को शहर थाना क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। 17 अक्टूबर को हत्या, हत्या प्रयास, गैंगस्टर और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। तभी से पुलिस को पोपला और उसके साथियों की तलाश थी।

हुई मुठभेड: बदमाशों की ओर से लगातार फायरिंग किए जाने पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चार बदमाशों को काबू कर लिया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर रविंद्र कुमार रात में ही ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।Crime

यह भी पढ़ें  Independence day "वतन का कारवां " बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल गोकलगढ़ निवासी हर्ष उर्फ पोपला एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए अन्य तीन बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच की जा रही है। मुठभेड़ के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धारूहेड़ा थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now