Crime News: आखिर कर थमेगा अवैध हथियारों की स्पलाई का खेल

On: June 10, 2025 5:16 PM
Follow Us:
आखिर कर थमेगा अवैध हथियारों की स्पलाई का खेल

Crime News: अवैध हथियारों पर प्रतिबंध के बावजूद हर दिन यूपी व बिहार से बडी संख्ख में अवैध हथियार पहुच रहे। सबसे अहम बात है ये अवैध हथियार आसानी से बदमाशो पर पहुंच रहे है। लाख को कोशिशो के बावजूद पुलिस अवैध हथियारो में सौदागर नहीं नहीं पहुंच पा रही है।

हरियाणा में यूपी व विहार से धडल्ले से अवैध हथियार पहुंच रहे है। रेवाडी पुलिस ने गांव पनवाड निवासी एक व्यक्ति को देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव टिकला निवासी बच्चु सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।Crime News

गांव पनवाड निवासी हुकम सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 26 मार्च को वह अपने खेत में फसल सरसों काटने जा रहा था। इस दौरान रस्ते में उसके गांव का नरेश उर्फ नरिया ट्रैक्टर पर आया और उसे देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर, ट्रैक्टर लेकर राजस्थान की तरफ भाग गया।

एक आरोपी काबू : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी गांव पनवाड निवासी नरेश उर्फ नरिया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा भी बरामद किया था।

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी नरेश उर्फ नरिया ने बताया कि उसे यह अवैध देशी कट्टा गांव टिकला निवासी बच्चु सिंह ने उपलब्ध करवाया था। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी गांव टिकला निवासी बच्चु सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now