Bhajan Ka Bagh firing incident: सीआईए रेवाड़ी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में चली गोली

On: August 26, 2025 5:11 PM
Follow Us:

रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने 23 अगस्त को शहर के मोहल्ला भजन का बाग में युवक रोहित उर्फ कालिया पर गोली चलाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहल्ला कंपनी बाग निवासी दीपांशु उर्फ यशु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।Bhajan Ka Bagh firing incident

मामला तब सामने आया जब पीड़ित की मां ने शिकायत दी कि उनका बेटा रोहित घर का कूलर ठीक करवाकर लौट रहा था। इस दौरान तीन युवक उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। रोहित घर में घुसने लगा तो एक आरोपी ने गोली चला दी, जो उसकी पीठ पर लगी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दीपांशु ने अपने साथी सुजल और अन्य दो युवकों के साथ मिलकर यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी थी। दीपांशु ने कबूल किया कि उसने रोहित की मूवमेंट की जानकारी सुजल को दी और इसके बाद उसके साथियों ने फायरिंग की। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।Bhajan Ka Bagh firing incident

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now