Haryana crime: हरियाणा के फरीदाबाद में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ACP की महिंद्रा थार कार ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को कूचल दिया। हादसे में मनोज कुमार मौत हो गई। परिजनों ने इसे जानबूझकर की गई हत्या बताते हुए जमकर बवाल काटा..

पुलिस को दिए बयान में अनिल कुमार ने बताया कि उसके भाई मनोज और दोस्त वृंदावन से लौट रहे थे और फरीदाबाद के धर्म ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके थे। तभी पीछे से आ रही एक महिंद्रा थार कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। थार में चार युवक सवार थे और सभी नशे की हालत में थे।Haryana crime
जब बाइक सवारों ने इसका विरोध किया, तो थार सवार युवकों ने जानबूझकर दोबारा टक्कर मारी, जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल मनोज को तुरंत फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. फरीदाबाद पुलिस ने बताया है कि थार गाड़ी को जब्त कर लिया है।Haryana crime

















