रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी एक बडा मामला सामने आया है। राकेश हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए सुल्तानपुर निवासी आरोपी विनोद ने पुलिस लॉकअप में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर मॉडल टाउन थाना लॉकअप में रखा था।Sucide in Haryana
बता दे कि देर रात विनोद अपने साथी आरोपी सन्नी के साथ लॉकअप में ही था, इसी दौरान उसने कंबल का कपड़ा फाड़कर फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और तुरंत आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।Sucide in Haryana
पुलिस पर उठे सवाल: मॉडल टाउन थाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हिरासत में कैदी की मौत को बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। मृतक आरोपी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर अधिकारी लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

जानिए क्या मामला: बता दे कि थाना मॉडल टाउन पुलिस ने 3 सितंबर को मिंडा कट बावल रोड पर राकेश वर्मा की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों—विनोद कुमार और सन्नी यादव—को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि तीनों युवक एक ही कमरे में किराए पर रहते थे और आर्थिक तंगी के चलते आपसी विवाद बढ़ गया था।
2 सितंबर को शराब पीते समय विवाद इतना बढ़ा कि विनोद और सन्नी ने राकेश का गला घोंटकर और चेहरे पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। लॉकअप में हुई विनोद की आत्महत्या ने अब पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर नई बहस शुरू हो गई है।Sucide in Haryana
घटना के बाद प्रशासन की तरफ से आकाश सिरोहा को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। उनकी निगरानी में विनोद कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।Sucide in Haryana
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि लॉकअप के बाहर संतरी मौजूद था। लेकिन उसे पता ही नहीं चल पाया। आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।Sucide in Haryana

















