Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के एक गांव से एक विवाहित महिला मंगलवार को मायके से लापता हो गई। युवती पिता ने पुलिस मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मौखुता के रहने वाले एक व्यक्ति बताया कि उसकी बेटी की शादी 12 मार्च 2017 को रेवाड़ी जिला के जाटूसाना के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। उसकी बेटी पिछले करीब छह महीनों से बीमारी के चलते मायके में रह रही थी।
अस्पताल से गायब’ वह अपनी मां के साथ सरकारी अस्पताल निजामपुर दवाई लेने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने युवती की अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

















