Crime: करंट लगने से दो कावडियो की मौत, गांव में छाया मातम

On: July 11, 2023 6:52 AM
Follow Us:

अलवर /रेवाड़ी:  ..रेवाड़ी की सीमा से सटे अलवर के  शाहजहांपुर  के गांव के चौबारा गांव में डाक कावड को लेकर निकले दो युवको की कंरट लगने से मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से गांव में मातम छा गया। मृतको की पहचान गांव का निवासी यश व बॉबी के रूप में हुई है।Rewari: पंचमुखी हनुमान मंदिर से दान पात्र का ताला तोडकर नकदी चोरी

बता कि गांव बाबा कुंदन दास मंदिर के पास से गांव के कुछ युवक एक डाक कावड़ को लाने हरिद्वार रवाना हो रहे थे। कांवडियों के साथ पिकअप वाहन में डीजे लगाकर गांव से जुलूस निकाला जा रहा था।

गांव में बिजली की लाइनें लटकी होने से ग्रामीणों ने बिजली निगम से सप्लाई भी कटवा दी गई। लेकिन कृषि लाइन चालू रह गई।Rewari: शिव महापुराण कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई
डीजे की सेटिंग करने के लिए गांव का निवासी यश व बॉबी पिकअप पर चढ़ा। चलती हुई गाड़ी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। करंट का झटका लगते ही दोनों नीचे आ गिरे।

ग्रामीणों ने युवक को नीमराना की एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now