Crime: होटल में की पार्टी, कहासुनी को लेकर कर दी धुनाई…भूलवश छात्रा ने खाया जहर

On: January 8, 2022 7:48 AM
Follow Us:

धारूहेडा: रालियावास निवासी एक युवक ने अपने तीन दोस्तों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना सेेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में रालियावास निवासी मनीेष ने बताया कि वह धारूहेडा स्थित एक होटल मेें पार्टी कर रहे थे।

Rewari news: जिले की 77 कालोनियों को नियमित होने की जगी उम्मीद

इसी बीच उसके दोस्त मनीष ने अपने तीन अन्य दोस्तो को वहां पर बुला लिया तथा चारो ने उसके साथ मारपीट की । आरोपितो ने कहा कि तुम बहुत दादा बनते हो, आज तेरी दादा गिरी निकाल देते हैं। शोर सुनकर होटल कर्मी कमरे मे पहुंचे तथा उसे छुडवाया। जाते जाते आरोपितो ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मनीष की शिकायत पर चारो युवको के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rewari news: जिले की 77 कालोनियों को नियमित होने की जगी उम्मीद


भूलवश खाया जहर, छात्रा की मौत
धारूहेडा: कस्बे के गांव मीरपुर में रात को करीब 20 वर्षीय छात्रा ने भूलवश अपने घर मे जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे छात्रा की मौत हो गईं। मीरपुर चौकी प्रभारी राकेश कुंडू ने बताया कि बीएसएफ मे कार्यरत प्रवेश का परिवाार मीरपुर में रह रहा है। उसकी बेटी अंजली पाटोदी से बी फार्मेसी का कोर्स कर रही थी। रात को घर पर उसकी बेटी, बेटा व पत्नी थे। उसकी बेटी ने भूलवश जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगडी तो उसे रेवाडी भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड दिया। पुलिस ने सामान्य कार्यवाई करते हुए छात्रा का पोस्टमार्टम करके परिजनो को सौंप दिया है।

1344 को रिपोर्ट का इंतजार, चिकित्सक सहित कोविड 88 केस ​एक्टिव, चिंतनीय….

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now