Chhat Puja: धारूहेड़ा में गूंजने लगे छठ मैया के गीत !

On: November 16, 2023 4:21 PM
Follow Us:

नहाय खाय के साथ शुरू होगा लोकआस्था का महापर्व छठ
धारूहेड़ा: सूर्य को अर्घ्य देने और पूजन करने का महापर्व छठ, इस बार 17 नवंबर से शुरू हो रहा है। औद्योगिक नगरी में बसे बिहार व उत्तर प्रदेश के निवासियों ने 4 दिन के इस पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूर्य को अर्घ्य देने और पूजन के लिए घाटों पर साफ-सफाई कराकर उन्हें संवारा जा रहा है।Haryana: चार दिन बाद रोडवेज बस चालक का गमहीन माहोल में अंतिम संस्कार, दीवाली की रात हुआ था मर्डर

CHHAT PUJA 2
नहाय खाय आज: पहले दिन शुक्रवार को नहाय खाय के साथ इसकी शुरुआत होगी। नहाय खाय के दिन घर की साफ-सफाई की जाती है, व्रती नदी या तालाब में स्नान करते हैं। मूल रूप से इस दिन से व्रती खुद को सात्विक और पवित्र कर छठ का व्रत रखते है। नहाय खाय के दिन पूरी शुद्धता के साथ भोजन बनाया जाता है।REWARI: पति आया था दुकान पर समान लेने, पीछे से दुल्हन गायब

इसमें स्त्रियां कच्चे चावल का भात, चना दाल और कद्दू (लौकी या घीया) प्रसाद के रूप में बनाकर ग्रहण करती हैं। ब्रतधारी कविता, हरिनारायण, उर्मिता ने बताया कि वे हर साल यहीं पर पर्व मनाते थे। पहले सुविधाओं के अभाव में वे गांव जाते थे, लेकिन अभी कई सालों से यहीं पर पर्व मना रहे है।

समय के साथ-साथ यह और भी बड़े पैमाने पर आयोजित होने लगा है। पूर्वांचलियों के इस महापर्व में त्रकिसी प्रकार की असुविधा और कमी न रह जाए इसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है।

17 नवंबर 2023 शुक्रवार नहाय खहाय
18 नवंबर 2023 शनिवार खरना
19 नवंबर 2023 रविवार संघ्या अर्ध्य
20 नवंबर 2023 सोवमार सुबह अर्ध्य
…………..
15 जगह बनेगें घाट: नंंदरामपुर बास रोड पर कालोनी आजाद नगर, राम नगर, शिव नगर, आर्दश नगर, संतोष कालोनी, मालपुरा, नारायण बिहार, आकेडा, सेक्टर छ, सेक्टर चार, लोहारो की ढाणी, कापडीवास, कर्ण कुंज व महेश्वरी में घाट बनाए जा रहे है।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now