Aarti Singh Rao Aarti Singh Rao

महेंद्रगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली विधानसभा क्षेत्र के सतनाली में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए एक बड़ी सौगात दी है । हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सतनाली क्षेत्र में  CHC स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती लंबे समय से जरूरी थी, जिसे अब प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। रेवाड़ी की खबरें:Haryana crime: रेवाड़ी से चोरी हुई पूर्व मंत्री की स्कारपियों जोधपुर से बरामद

हरियाणा सरकार ने सतनाली क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए CHC सतनाली के शेष निर्माण कार्य और आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹538.12 लाख का टेंडर जारी किया है। इस परियोजना को 365 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

 

टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन : मंत्री ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी रखी गई है। इच्छुक ठेकेदार 20 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे तक ई-टेंडर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जबकि तकनीकी बिड 21 अप्रैल को सुबह 9 बजे खोली जाएगी। टेंडर फीस ₹20,000, ई-सर्विस फीस ₹1,180 और बयाना राशि ठेकेदारों के लिए ₹10.76 लाख तथा सोसायटियों के लिए ₹5.38 लाख निर्धारित की गई है। रेवाड़ी की खबरें:Dharuhera News: राजपूत महिला मंडल की बैठक, महिला सशक्तिकरण पर जोर

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इस गांवों के लोगो को मिलेगी बेहतर इलाज : उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद सतनाली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को उसके नजदीक ही बेहतर इलाज की सुविधा मिले।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। रेवाड़ी की खबरें:Haryana News: ACB की बड़ी कारवाई, रिश्वत के मामले में गुरुग्राम के DFSC अशोक रावत हुए निलंबित

By Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •