- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का फर्जी PA बनकर पुलिसकर्मी से ठगी
➤ ट्रांसफर के नाम पर 50 हजार मांगे, 20 हजार UPI से ठगे
➤ आरोपी निकला रेवाड़ी का 10वीं पास युवक, बोला- 50 लाख कर्ज था
➤ कॉल में खुद को बताया मंत्री का PA नवीन कौशिक - ➤ गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले भी कर चुका धोखाधड़ी
हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के पीए के नाम ठगी करने वाले वाले सशस्त्र सीमा बल(SSB) में दिल्ली में कार्यरत कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहयान रेवाड़ी के गांव जैनाबाद करे रहने वाले सुनील कुमार के रूप में हुई है।
जानिए कैसे करता था ठगी: पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कर्जा उतारने के लिए उसने ये रास्ता चुना। आरोपी सुनील कुमार (उम्र 38 वर्ष) रेवाड़ी के गांव जैनाबाद का रहने वाला है। वह 10वीं पास है। वह फिलहाल सशस्त्र सीमा बल(SSB) में दिल्ली में तैनात है।
कैसे खुला राज: बता दे कि उसने पुलिसकर्मी से ट्रांसफर करवाने के नाम पर ठगी की थी। आरोपी ने पुलिसकर्मी से 50 हजार रुपए मांगे थे। 20 हजार रुपए UPI के माध्यम से ले भी लिए थे। जब पुलिसकर्मी का ट्रांसफर नहीं हुआ तो इस खेल का राज खुल गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कर्जा उतारने के लिए उसने ये रास्ता चुना। आरोपी सुनील कुमार (उम्र 38 वर्ष) रेवाड़ी के गांव जैनाबाद का रहने वाला है। वह 10वीं पास है। वह नौकरी मे लगा हुआ है लेकिन ज्यादा पैसे कमाने के लालच ने इस कीचड में धकेल दिया।
अभी वह सशस्त्र सीमा बल(SSB) में दिल्ली में तैनात है। उसके खिलाफ पैसे लेकर नौकरी दिलाने के आरोपों की विभागीय जांच भी चल रही है। खुद इसके गांव के कुछ लोगों का कहना है कि वह काफी लोगों से इस तरह की ठगी कर चुका है
पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया: गुरूग्राम में मामल दर्ज करने करने के बाद आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि सुनील पर 50 लाख रुपए का कर्ज है, जिसके चलते उसने यह रास्ता अपनाया।
















