Haryana crime: यहां के औद्योगिक कस्बा स्थित सांई इंटरप्राइजेज पर कच्चा माल देने वाली 6 ओर कंपनियों ने 27 करोड से अधिक की लेनदारी नहीं देने का आरोप लगाया है। हालांकि एक कंपनी का मामला करीब 6.73 करोड की धोखाधडी के आरोप में फरवरी 2025 में दर्ज को चुका था। सेक्टर छह पुलिस ने धाखाखडी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में कर्नाटक की छह फर्म संचालकों ने आरोप लगाया है उनकी ओर से धारूहेड़ा में श्री साई इंटरप्राइजेज का कच्चा माल दिया था। सांई कंपनी के मालिक बरेली निवासी पवन अग्रवाल ने से इसको लेकर कई बार बातचीत हुई लेकिन कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया।
वे सभी श्री सांई इंटरप्राइजेज को पिछले करीब एक साल से यहां कच्चा माल दे रहे है। लेकिन दिंबसर माह से उनको पेयमेट रूकी हुई है। हालाकि इस मामले को लेकर एक फर्म की शिकायत पर पहले फरवरी 2025 में केएम फर्म की ओर से 6.73 करोड की धोखाधडी का मामला दर्ज किया था। अब दो माह बाद छह ओर फर्मों की शिकायत पर पेयमेंट नहीं देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
फर्म का नाम करोड
1. वीरभ्रद 3.03
2 .दर्शन 0.71
3. वीएमएच 13.17
4. कोकोनट 4.94
5 शिव 4.92
6 बाबू एंंड संस 0.51
मामला दर्ज: थानाधिकारी संजय सिंह ने एक फर्म की शिकायत पहले तथा छह फर्मोे की शिकायत पर अभी मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच डीएसपी रेवाड़ी कर रहे है।
—

















