मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: रेवाड़ी की तिरुपति कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान?

On: November 7, 2025 6:28 PM
Follow Us:
FIRE

Haryana News: हरियाणा के ​रेवाड़ी जिले के औद्योगिक क्षेत्र शुक्रवार को तिरुपति ट्रेडिंग कंपनी में (Fire in Bawal)अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं और पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार फैल गया। लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा विभाग की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

बता दे बावल औद्योगिक क्षेत्र में तिरुपति ट्रेडिंग कंपनी में फाइबर शीट बनाने का काम होता है। शुक्रवार केा अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने कुछ ही देर में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने पर पहले कर्मियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पाया जा सका।Haryana News

यह भी पढ़ें  Haryana: अंबाला के नवनिर्वाचित सांसद Varun Choudhary ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, नहीं होगा इस सीट पर उपचुनाव

लाखों का हुआ नुकसान: बता दे अचालक लगी इस आग से कंपनी के दो ऑफिस, सिक्योरिटी रूम, रॉ मटेरियल और टीन शेड जलकर पूरी तरह राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब आठ से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।Haryana News

दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन ने घटना स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है और उद्योग क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।Haryana News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now