Stock Market में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ स्टॉक्स ऐसे होते हैं जो निवेशकों को आश्चर्यचकित कर देते हैं। इसी साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ और वीजा संबंधी फैसलों ने भारतीय बाजार को प्रभावित किया। मगर इसके बावजूद कुछ कंपनियों के शेयर ने निवेशकों का भरोसा कायम रखा। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ऐसा ही स्टॉक है। इसकी कीमत अभी 25 रुपये से भी कम है, लेकिन पिछले 5 सालों में इसने निवेशकों को 58,566% का बंपर रिटर्न दिया।
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का स्टॉक इस समय अपने रिटर्न से ज्यादा हाल की डील के कारण चर्चा में है। कंपनी ने हाल ही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 25 करोड़ रुपये की कॉरपोरेट गारंटी दी है। यह गारंटी उसकी मटेरियल सब्सिडियरी Nurture Well Foods Limited (NWFL) द्वारा लिए गए लोन के लिए सिक्योरिटी के रूप में जारी की गई है। इस घोषणा के समय स्मॉल कैप सेगमेंट में उतार-चढ़ाव जारी है और निवेशक स्थिरता की तलाश में हैं।
शेयर ने दिया ताबड़तोड़ रिटर्न
बाजार की अस्थिरता के बावजूद इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर ने निवेशकों को शानदार लाभ दिया है। शुक्रवार को BSE पर यह शेयर 0.52% गिरकर 24.64 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में यह करीब 7.75% और एक साल में लगभग 31% लुढ़क चुका है। इसका 52 हफ्ते का हाई 43 रुपये और लो 17 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 574 करोड़ रुपये है।
निवेशक के लिए स्थिरता का संकेत
स्मॉल कैप शेयरों में उतार-चढ़ाव आम है, लेकिन इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज की लंबी अवधि में लगातार रिटर्न निवेशकों के लिए विश्वास और स्थिरता का संकेत देता है। कॉरपोरेट गारंटी जैसी हालिया डील ने यह भरोसा और मजबूत किया है। यह स्टॉक छोटे निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

















