धारूहेड़ा: ग्राम पंचायत भटसाना में आगामी 5 नवंबर को श्री जाहिर वीर गोगा के सम्मान में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी व समस्त ग्रामवासी इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरे गांव को सजाया जा रहा है और कार्यक्रम स्थल पर भक्ति संगीत के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।Rewari News
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप-जिला प्रमुख रेवाड़ी अनिल रायपुर मौजूद रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सतीश बोहिरा भाग लेंगे। कार्यक्रम के आयोजक जिला पार्षद निरंजन लाल ने बताया कि यह आयोजन ग्राम एकता और श्रद्धा का प्रतीक है।Rewari News
आयोजन में सुरेश गोला, सोनू शेखावटी, पूजा राव, दिनेशा चौधरी, बॉबी बघेल और सचिन फरीदाबाद जैसे प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।Rewari News

















