मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में खुलेंगे योग और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र! ऐसे होगा मरीजों का इलाज

On: June 9, 2025 6:39 PM
Follow Us:
Yoga and Naturopathy centres to be opened in Haryana

Haryana News:  हरियाणा सरकार ने योग और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र खोलने का फैसला किया है। इन केंद्रों में योग गुरु अपनी योग चिकित्सा के जरिए मरीजों का इलाज कर सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार इस साल से योग और प्राकृतिक चिकित्सा डॉक्टरों का पंजीकरण शुरू करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित योग महोत्सव में इसकी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने आयुष योग सहायकों की सेवा के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिवारों को अपने विवेकाधीन कोष से 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने सूर्य नमस्कार अभियान-2025 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 264 प्रतिभागियों को सम्मानित किया।Haryana News

यह भी पढ़ें  Haryana Metro: इन शहरो में बनेंगे एलिवेटेड Metro स्टेशन, 6,230 करोड़ रुपये का बजट मंजूर

सैनी ने कहा कि हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां योग को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। हमने शिक्षा विभाग के 25 हजार कर्मियों को योग शिक्षक बनाया है। राज्य सरकार 6500 गांवों में व्यायामशालाएं खोलने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए 1121 स्थानों की पहचान की गई है। इनमें से 714 व्यायामशालाओं का निर्माण हो चुका है। इनमें 877 आयुष योग सहायकों की नियुक्ति की जा चुकी है। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक औषधालयों को आयुष स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। अब तक 506 आयुर्वेदिक औषधालयों एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अपग्रेड किया जा चुका है। इन केंद्रों में 126 योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि योग महोत्सव 2025 का आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने भी संबोधित किया।Haryana News

यह भी पढ़ें  Indian Railway news Update: हरियाणा में रेल यात्रियों को बडा झटका, ये ट्रने हुई केंसिल, इनके बदले रूट

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now