मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

KVS Admission 2025 : KVS में ही क्यों लेना चाहिए एडमिशन ?  बच्चों को पढ़ाई के साथ मिलती है ये स्मार्ट सुविधाएं 

On: May 13, 2025 8:14 AM
Follow Us:
KVS

KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) देश भर में शिक्षा का एक मजबूत और भरोसेमंद नेटवर्क है. ये स्कूल बेहतरीन अकादमिक माहौल के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हैं. यही वजह है कि हर साल लाखों अभिभावक अपने बच्चों के लिए KV में दाखिले की इच्छा रखते हैं.

शहरों में बेहतर मौजूदगी और आसान पहुंच

जहां जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होते हैं, वहीं केंद्रीय विद्यालय अधिकतर शहरों और कस्बों में बने होते हैं, विशेषकर जहां केंद्र सरकार के दफ्तर मौजूद होते हैं. इससे कामकाजी माता-पिता के लिए बच्चों को स्कूल भेजना आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें  भारत में कनाडा के नागरिकों की एट्री बंद, जानिए क्या बताया कारण

बार-बार ट्रांसफर वालों के लिए बेहतर विकल्प
केंद्रीय विद्यालय मुख्य रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए बनाए गए हैं, जिनका अक्सर तबादला होता रहता है. KV में ट्रांसफर की प्रक्रिया बेहद सरल होती है. एक शहर से दूसरे शहर में बच्चे को आसानी से उसी पाठ्यक्रम के साथ एडमिट किया जा सकता है.

घर लौटने की सुविधा, बच्चों के साथ जुड़ाव

KV स्कूल डे स्कूल होते हैं, यानी बच्चे हर दिन स्कूल से घर लौटते हैं . इससे अभिभावक बच्चों की पढ़ाई में प्रतिदिन सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं . वहीं JNV जैसे बोर्डिंग स्कूल हर परिवार के लिए उपयुक्त विकल्प नहीं होते.

यह भी पढ़ें  ​AC Remove Action: जिनके घर में इस बटन वाली AC, वो AC खुद कर लेगा अपनी सर्विस, फटाफट अपना रिमोट बटन करें चेक

आधुनिक तकनीकी संसाधनों से लैस
केंद्रीय विद्यालय स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब और लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करते हैं. साथ ही ये स्कूल ओलंपियाड, टेक्निकल प्रतियोगिताओं और शहरी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भी बेहतर अवसर प्रदान करते हैं.

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now