मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Richest Mens: हरियाणा में कौन है सबसे अमीर आदमी, देखें हर राज्य के अमीरों की सूची

On: May 21, 2025 2:23 PM
Follow Us:
Haryana Richest Mens

Haryana Richest Mens: देश के सबसे अमीर शख्स रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी हैं. लेकिन क्या आप अपने राज्य के सबसे अमीर व्यक्ति का नाम जानते हैं? अगर नहीं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है.

राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर आदमी हैं. वह ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन हैं. उनकी नेटवर्थ करीब 1491 करोड़ रुपये है. वह कागज, कपड़ा और केमिकल इंडस्ट्री के बड़े कारोबारी के तौर पर जाने जाते हैं.

संजय अग्रवाल राजस्थान के सबसे अमीर आदमी हैं. उनकी नेटवर्थ 9113 करोड़ रुपये से अधिक है. वे एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सीईओ हैं. बैंक की देशभर में 1000 से अधिक ब्रांच हैं.

यह भी पढ़ें  Haryana news: हिसार के एयरपोर्ट ट्रेनिंग शुरू, 18 पायलट दिखाएंंगे करतब

गौतम अडानी गुजरात के सबसे अमीर और भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं. वह अडानी ग्रुप के मालिक हैं. अडानी ग्रुप के पोर्टफोलियो में कंस्ट्रक्शन, एडिबल आइटम्स, एयरपोर्ट्स, पोर्ट्स व गैस आदि शामिल हैं. उनकी नेटवर्थ 8.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक है.

अर्जुन मेंडा कर्नाटक के सबसे अमीर शख्स हैं. उनकी कंपनी आरएमजी कॉर्प रियल एस्टेट के क्षेत्र में बड़ा नाम है. मेंडा की नेटवर्थ 37000 करोड़ से अधिक है.

MA यूसुफ अली भारतीय रिटेल टाइकून हैं. वह केरल में त्रिशूर के निवासी हैं. वह लूलु मॉल के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उनकी नेटवर्थ 63794 करोड़ रुपये से अधिक है.

यह भी पढ़ें  Haryana: डिपो पर राशन पहुंचते ही उपभोक्ता के मोबाइल पर आएगा SMS, नहीं डकार सकेंगें गरीबों का राशन

राधा वेम्बु तमिलनाडु की सबसे अमीर शख्स और इस लिस्ट में इकलौती महिला हैं. उनकी नेटवर्थ 27340 करोड़ रुपये है. वह जोहो की को-फाउंडर है.

डीवी लैब के मालिक मुरली डीवी आंध्र प्रदेश के सबसे अमीर शख्स हैं. उनकी नेटवर्थ 48881 करोड़ रुपये से अधिक है.

बेनु गोपाल बांगुर श्री सीमेंट के अध्यक्ष हैं. वह प. बंगाल के सबसे अमीर शख्स हैं. उनकी नेटवर्थ 58823 करोड़ रुपये से अधिक है. (Forbes)

विनोद कुमार अग्रवाल मध्य प्रदेश के सबसे अमीर आदमी हैं. उनकी नेटवर्थ 6000 करोड़ रुपये से अधिक है. विनोद अग्रवाल एक कोयला कारोबारी हैं.
मुरलीधर ज्ञान चंदानी उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनकी नेटवर्थ 12000 करोड़ रुपये से अधिक है. वह घड़ी डिटर्जेंट बनाने वाली कंपनी रोहित सर्फेक्टेंट्स के मालिक हैं.

यह भी पढ़ें  Haryana News: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सुनाया बडा फैसला, नहीं हटाए जाएंगे HKRN के ये 13000 कर्मचारी

बहादुर अली छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनकी नेटवर्थ सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तो नहीं है लेकिन कुछ 5000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है. वह आईबी ग्रुप संस्थापक और एमडी हैं.

शिव नादर दिल्ली के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनकी नेटवर्थ 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक है. वह टेक फर्म एचसीएल के सह-संस्थापक हैं.

निर्मला कुमार मिंडा हरियाणा के सबसे अमीर शख्स हैं. उनकी नेटवर्थ 22366 करोड़ रुपये से अधिक है. वह UNO minda के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now