M2K County Height कस्बे की एमटूके कांउटी हाइटस सोसायटी के निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी व सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापवाही को लेकर बुधवार को जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की तथा ज्ञापन सोपा। सोसायटीवासियों ने शिकायत करते हुए बताया कि सोसायटी में सविधाएं और सुरक्षा जैसे बुनियादी इंतजाम पूरी तरह लचर हालत में हैं, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।M2K County Height M2K County Height
आरडब्लयूए के प्रधान प्रवीण यादव, मनीष, सुनील, नवीन, प्रवीण ठाकुर, जितेंद्र सिंह बताया कि कि बार-बार शिकायतों के बावजूद बिल्डर द्वारा कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। पिछले तीन माह से बिना डीटीपी की अनुमति मजमर्जी से तोडफोड की जा रही है। चार दिन पहले आरडब्लयूए के कार्यालय को तोड दिया। फायर सिस्टम पूरा फैल है।
होज पाईज लिकेज है। सिलेंडर ओवरडेट व खाली पडे हुए। किसी भी बिल्डिंग में धुआं उठने पर बजने वाले अलार्म कार्य नहीं कर रहे है। बिल्डर की पहुंच इतनी ज्यादा है बिना जाचं किए दमकल विभाग ने एनओसी जारी कर दी। लोगो ने पैसे लेकर बिना जांच करके एनओसी जारी करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार रात को 11वी मंजिल पर आग लग तो सारी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।M2K County Height

सोसायटी में आउट गेट (Axit Gate) नहीं है। पार्किंग के नाम पर पैसे लेने के बाजवूद पार्किंग सुविधा नहीं है। बिल्डिंग में जगह पानी टपक रहा है। लोगों को भय बना हुआ है। बिल्डर की मनमानी से लोग इतने परेशान हो चुके है लोग यहां से पलायन को मजबूर है। समस्याओ को लेकर पिछले दो साल में चार बार डीसी, सीएम हरियाणा, डीटीपी को शिकायत की जा चुकी है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं जा रही है।M2K County Height
जब कि भी किसी काम को लेकर बिल्डर को कहा जाता है तो जबाव नही देता। सरेआम तोडफोड जारी है। ज्ञापन देते हुए कहा कि अगर 15 दिन के अंदर उनकी मांगो को लेकर सुनवाई नही की तो मजबूरी में लोग सोसायटी में धरना प्रदर्शन को मजबूर होगे।M2K County Height

















