मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

New Highway: हरियाणा-राजस्थान को आपस में जोड़ेगा ये हाईवे, जानें कहां से होकर गुजरेगा

On: May 22, 2025 12:13 PM
Follow Us:
expresway news

New Highway: हरियाणा में केंद्र सरकार द्वारा कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। हरियाणा के सिरसा से राजस्थान के चूरू (Sirsa to Churu New Highway) तक एक नया हाईवे बनाया जाएगा। इस हाईवे का निर्माण क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा और लोगों के लिए सफर को तेज और सुविधाजनक बना देगा।

इस हाईवे की कुल लंबाई का अभी सर्वे चल रहा है, लेकिन सिरसा में 34 किलोमीटर का हिस्सा पहले ही तय किया जा चुका है। यह हाईवे सिरसा, जमाल, फेफाना, नोहर, तारानगर और चूरू से होकर गुजरेगा। इससे सिरसा और चूरू के बीच यातायात सुगम होगा, और क्षेत्रीय बस सेवाओं में बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। Sirsa to Churu New Highway

यह भी पढ़ें  Haryana crime News: रेवाड़ी पुलिस ने दबोचे 16 जुआरी: 1 लाख 18 हजार रूपए नकदी बरामद

इस परियोजना का एक अहम पहलू यह है कि यह सिरसा-नोहर-तारानगर होते हुए चूरू को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने का काम करेगा। सर्वे का कार्य एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है, और इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को सौंपे जाएगी। इस हाईवे के निर्माण से हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में यातायात की स्थिति में सुधार होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। Sirsa to Churu New Highway

हाईवे का निर्माण केवल यात्रा को तेज और सुरक्षित नहीं बनाएगा, बल्कि चूरू, जयपुर और दिल्ली तक के सफर को भी सुगम और सुविधाजनक करेगा। इसके अलावा, भविष्य में इसे 2 लेन से 4 लेन में बदलने की योजना है, जिससे इस मार्ग पर यातायात और अधिक बढ़ सकेगा। Sirsa to Churu New Highway

यह भी पढ़ें  Bhiwani Double Murder: जुनैद-नासिर मर्डर का आरोपी मोनू मानेसर छिपा है इस देश में, राजस्थान पुलिस ने किया खुलासा

इस परियोजना से सिरसा, चूरू, नोहर, फेफाना, तारानगर जैसे क्षेत्रों के लोगों को खासा लाभ मिलेगा, और यह क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लोग लंबी दूरी के सफर में समय की बचत करेंगे, और वाहन चालकों को बेहतर सड़कों का लाभ मिलेगा, जो सड़क सुरक्षा और यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाएगा। इस हाईवे से हरियाणा और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा, जो भविष्य में इस क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का आधार बनेगा।

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now