हरियाणा में इस रूट पर 20 दिन तक रद्द रहेगी ये ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

On: March 21, 2026 7:30 PM
Follow Us:
Train Cancelled

हरियाणा: हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने जानकारी दी है कि बीकानेर मंडल के अंतर्गत भिवानी-रोहतक रेलवे लाइन पर दोहरीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस कार्य के तहत डोभभाली, लाहली और कलानौर कलां स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित की जा रही है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी कार्य के चलते 27 जनवरी से 16 फरवरी तक इस रूट पर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जाएगा। इस अवधि में कुछ ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा।

 

 

हरियाणा से रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 54016, भिवानी- रोहतक ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54013, रोहतक- भिवानी ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54018, भिवानी- रोहतक ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54015, रोहतक- भिवानी ट्रेन 26 जनवरी से 15 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54014, भिवानी- रोहतक ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • आंशिक रद्द ट्रेनों की सूची
  • ट्रेन नंबर 54005, दिल्ली- भिवानी ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक दिल्ली से रवाना होकर रोहतक तक ही आएगी. यह ट्रेन रोहतक- भिवानी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now