Haryana: हरियाणा पुलिस के सात वरिष्ठ अधिकारी इस साल रिटायरमेंट के बिल्कुल करीब है। इन सात वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृति के बाद पुलिस का पूरा चेहरा ही बदल जाएगा।
इस साल हरियाणा पुलिस के सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के मूल निवासी 1998 बैच के आईपीएस मनोज यादव भी शामिल हैं, जो वर्तमान में डेपुटेशन पर आरपीएफ, नई दिल्ली में डीजी पद पर तैनात है। आईपीएस मनोज यादव हरियाणा पुलिस के महानिदेशक भी रह चुके हैं। इस बदलाव के बाद विभाग के अंदर भी अधिकारियों में बड़ा फेरबदल संभावित है।
ये छह आईपीएस होंगे सेवानिवृत्त
देश राज सिंह : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मूल निवासी 1990 बैच के आईपीएस देश राज सिंह 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। अभी वह कमांडेंट जनरल होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस हैं।
शिव चरण : जींद निवासी स्टेट पुलिस सर्विस से आईपीएस प्रमोट शिव चरण 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। वह अभी आईजी, ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया पद पर तैनात हैं।
आलोक कुमार राय : उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के मूल निवासी 1991 बैच के आईपीएस आलोक कुमार राय 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। वह अभी डीजी रेलवे एंड कमाडेंड हैं।
संजीव कुमार जैन : उत्तर प्रदेश के मूल निवासी 1991 बैच के आईपीएस संजीव कुमार जैन 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। वह अभी हरियाणा ह्यूमन राइट कमीशन के डीजी हैं।
ओम प्रकाश सिंह : बिहार में जमुई के मूल निवासी 1992 बैच के आईपीएस ओम प्रकाश सिंह 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। डीजी ओपी सिंह हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख हैं।
मोहम्मद अकील : उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के मूल निवासी 1989 बैच के आईपीएस मोहम्मद अकील 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। वह अभी हरियाणा के डीजी जेल हैं।

















