Rain Alert: अगले 1 से 3 घंटों में दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, नूह, झज्जर, मथुरा, आगरा, इटावा, जालौन, हमीरपुर, कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, वाराणसी और उत्तरपूर्वी राजस्थान के उत्तर बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली और धौलपुर जिले में बादलवाही के बीच गरज के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बौछारें भी गिर सकती हैं।
कल से उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में बरसात बढ़ेगी, और कल के बाद इन इलाको में मॉनसून का आगमन देखा जाएगा।
















