Delhi Police Constable Recruitment की अंतिम तिथि बढ़ी, उम्मीदवार अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

On: March 21, 2026 8:41 PM
Follow Us:

Delhi Police Constable Recruitment: देश के युवा जो दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली पुलिस में 7565 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी और पहले अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 निर्धारित थी।

अब जो युवा समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे उनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इसके लिए ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया है। नई अंतिम तिथि अब 31 अक्टूबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होम पेज पर Apply Link पर क्लिक करें और दिल्ली पुलिस भर्ती से संबंधित लिंक चुनें।

  3. नए उपयोगकर्ताओं के लिए New User? Register Now पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके बाकी विवरण भरें।

  5. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।

  6. आवेदन पूरी तरह भरने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

इस अवसर का लाभ उठाकर युवा अब 31 अक्टूबर 2025 की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह दिल्ली पुलिस में शामिल होने का सुनहरा मौका है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment