Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान में कई जिलों के बदले एसपी, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में बदले, देखें लिस्ट

On: March 21, 2026 11:54 PM
Follow Us:
IPS Transfers

Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान में एक बार फिर IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके लिए कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है. इसके तहत तीन जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं.

बता दें, हाल ही में सरकार ने झुंझुनूं और हनुमानगढ़ जिले के एसपी पर कार्रवाई करते हुए पद से हटा दिया गया था और APO करने का निर्देश दिया गया था. कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में झुंझुनूं एसपी शरद चौधरी और हनुमानगढ़ एसपी अरशद अली को एपीओ किया गया है.

अब इन दोनों जिलों में नए पुलिस कप्तान को नियुक्त किया गया है. जहां झुंझुनूं में लोकेश सोनवाल को एसपी नियुक्त किया गया है. वहीं हनुमानगढ़ में हरी शंकर को एसपी नियुक्त किया गया है.

बालोतरा एसपी को हनुमानगढ़ की जिम्मेदारी
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में हरी शंकर को हनुमानगढ़ का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है. इससे पहले हरी शंकर बालोतरा में पुलिस अधीक्षक के पद पर थे. वहीं बालोतरा की कमान अमित जैन को सौंपी गई है. अमित जैन इससे पहले पुलिस उपायुक्त यातायात, जोधपुर में पदस्थापित थे. इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त यातायात, जोधपुर पद पर शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया को नियुक्त किया गया था जो पहले से APO थे.

झुंझुनूं में लोकेश सोनवाल को कप्तान बनाया गया है, जो पहले जयपुर SOG में पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत थे. हालांकि जयपुर SOG पुलिस अधीक्षक पद के लिए कार्मिक विभाग से कोई नियुक्ति नहीं हुई है.

चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले
लोकेश सोनवाल- पुलिस अधीक्षक झुंझुनूंशैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया- पुलिस उपायुक्त यातायात, जोधपुरहरी शंकर- पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़अमित जैन- पुलिस अधीक्षक बालोतरा

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now