SP Rewari ने थाना बावल व कसौला का किया औचक निरीक्षण, ये दिए निर्देश

On: March 22, 2026 9:27 AM
Follow Us:

SP Rewari: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने मंगलवार को थाना बावल व कसौला का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी रेवाड़ी ने पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना बावल, कसौला व चौकी इंचार्ज गढ़ी बोलनी के साथ मीटिंग आयोजित कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने मंगलवार को थाना बावल व कसौला पहुचें। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकॉर्ड के रजिस्टरों व फाइलों की जांच करने के साथ ही थाने व चौकी की बैरिक, मैस व मालखाना से लेकर प्रत्येक कमरे की साफ सफाई का भी जायजा लिया। और खामियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।SP Rewari

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने मीटिंग में सर्वप्रथम कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें। दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखे। महिला विरूध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाए।

उन्होंने ने थाना प्रभारीयो को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो, बुलेट पटाखा फोडने वालो व ध्वनि प्रदूषण कर हुड़दंग करने वालो पर सख्त कार्रवाई करें।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने निर्देश दिए की थाना में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाई करें। शिकायतकर्ता को रसीद देकर, उसका इंद्राज सीसीटीएनएस पोर्टल पर करे। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाए।

आपराधिक प्रकार की घटना घटित होने की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटनास्थल पर पहुचें। निरंतर गश्त कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें। अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास करें। लापरवाही बरतने वाले एवं भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।SP Rewari

ये रहे मौजूद: इस मौके पर पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना बावल, कसौला व चौकी इंचार्ज गढ़ी बोलनी के साथ मीटिंग आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में डीएसपी बावल श्री सुरेन्द्र श्योराण, थाना बवाल प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार, थाना कसौला प्रभारी इंस्पेक्टर शिव दर्शन, गढ़ी बोलनी चौकी इंचार्ज पीएसआई सचिन, थाने में तैनात मुंशी व मालखाना मोहरर उपस्थित रहे।SP Rewari

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now