मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: भगवानपुर में नागरिक अस्पताल की मांग को लेकर जनसभा व कैंडल मार्च, लोगो ने क्या कहा, सुनिए वीडियो

On: July 28, 2025 5:39 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: भगवानपुर गांव में 200 बैड के नागरिक अस्पताल की मांग को लेकर गांव फदनी में रविवार को जनसभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।

Rewari News: भगवानपुर गांव में 200 बैड के नागरिक अस्पताल की मांग को लेकर गांव फदनी में रविवार को जनसभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस जनचेतना अभियान के जरिए ग्रामीणों ने “अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति” रामगढ़ भगवानपुर के साथ एकजुटता और भाईचारे का प्रदर्शन किया।

चौपाल में हुई जनसभा के बाद ग्रामीणों ने माता चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर गांव के वरिष्ठ नागरिक धर्मबीर यादव और मामचंद यादव ने कैंडल प्रज्वलित कर मार्च की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें  Rewari News: सीएम नायब सैनी ने किया नवनिर्मित जेल परिसर का उद्घाटन, इसी जेल से भागे थे 14 कैदी

सभा को पूर्व सरपंच जितेंद्र सिंह, कॉमरेड रमेश चंद्र एडवोकेट और समिति के संयोजक सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवानपुर गांव ने विकास के लिए अपना योगदान देते हुए जलघर के लिए 10 एकड़ जमीन सरकार को दी थी।

इसके बदले में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गांव में अस्पताल बनवाने का वादा किया था, लेकिन अब वह अपने वादे से पीछे हट गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नागरिक अस्पताल को स्थानांतरित करने की योजना सरकार की ही थी और भगवानपुर ने इसके लिए जमीन देकर सहयोग किया है, अब सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह वादा पूरा करे।Rewari News

सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अपील की कि इस मुद्दे को गंभीरता से लें और केंद्रीय मंत्री द्वारा किए गए वादे को निभाएं। संघर्ष समिति के मंच से सर्व रोशनलाल, वीरेंद्र सिंह, तेजसिंह, सेवानिवृत्त हैड मास्टर अरविंद यादव, हनुमत सिंह, मनोज कुमार अन्ना, देवेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, मास्टर प्रेम प्रकाश सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया और मांग को लेकर समर्थन जताया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Haryana Schools Closed: हरियाणा में प्रदूषण हुआ जानलेवा, बंद हुए इन जिलों के स्कूल, जानें कब तक चलेगी ऑनलाइन क्लास?

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now