Rewari News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

On: March 21, 2026 11:25 PM
Follow Us:
रेवाड़ी के गांव ढाणी शोभा में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Rewari News: जिले गांव ढाणी शोभा में स्वर्गीय बस्ती राम की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौक पर सेक्टर चार आरडब्लूए के प्रधान व पूर्व प्राचार्य सुरेंद्र यादव ने गांव के वर्ष 2025 की 12वीं परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कु. वर्षा यादव तथा नीट 2025 में सफल कु. पायल यादव नकद पुरष्कार देकर सम्मानित किया।

ढाणी शोभा गांव में आयोजित भोले बाबा के 17वें शिव जागरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र कुमार एडवोकेट एवं पूर्व प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हर साल पिता स्मृति में कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तथा राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को हर साल 11,000 व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर खोल मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, पूर्व जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा, मुख्याध्यापक जितेंद्र शर्मा व बलवंत सिंह, मंदिर समिति अध्यक्ष एवं ग्राम सरपंच राज सिंह, पूर्व सरपंच श्री देवेन्द्र कुमार और मनोज शर्मा, थानेदार देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का  मंच संचालन भाई सुनील कुमार ने किया

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now