मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Railway News: हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व पंजाब जाने वाले ये ट्रेने हुई रद्द, यहां पढें डिटेल्स

On: June 4, 2025 7:56 PM
Follow Us:
train

Railway News: रेलवे में यात्रा करने वालों के​ लिए बहुत जरूरी खबर है। न्यू इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग पैनल कार्य के चलते रेलवे ने हरियाणा से राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व पंजाब जाने वाले यात्रियों को बडा झटका दिया है। रेलवे ने इसी कार्य के चलते 40 ट्रेनें रद्द की जा रही हैं।

रेलवे ने बताया कि दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते ये बदलाव करना पडा है। जैसे की कार्य पूरा होगा फिर से बदलाव करवा दिया जाएगा।Railway News

यहां पढे ट्रेनो की सूची: उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा 23 ट्रेनों के रूट में बदलाव करने के साथ ही 9 ट्रेनों को आंशिक तौर रद्द की गई है। गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेल सेवा 24, 26, 28 जुलाई को रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें  Haryana CET 2025: परीक्षा का लेकर पुलिस सर्तक, 1100 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात

गाड़ी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रेलसेवा 23, 25 व 27 जुलाई को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर- दिल्ली सराय रेलसेवा 21 से 29 जुलाई तक रद्द रहेगी।

बता दे कि इस बदलाव के चलते हरियाणा के गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी स्टेशन जाने वाले यात्रियों को पेरशानी झेलनी पडेगी।

 

आंशिक तौर पर रद्द रहेंगे 9 ट्रेन

गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 21 से 23 जुलाई व 25 से 28 जुलाई को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12066, दिल्ली सराय-अजमेर रेलसेवा 21 से 23 जुलाई व 25, 26 व 28 जुलाई को दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के धारूहेड़ा में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि..Video

 

गाड़ी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- शकूरबस्ती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12456, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा शकूरबस्ती- दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 20473, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें  Haryana: ग्रुप-डी परीक्षा के चलते 20 अक्तूबर को होने वाली शिक्षा बोर्ड की परीक्षा रद्द

गाड़ी संख्या 20474, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा 24 से 28 जुलाई तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेवाडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 22471, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

 

गाड़ी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now