Punjab news : पंजाब में बड़ा हादसा, पार्किंग में खड़ी एक साथ जली 9 गाड़ियां

On: March 21, 2026 9:11 PM
Follow Us:

Punjab news : पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। मोहाली के फेज़-8 पुलिस थाने के सामने खेत में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई।

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में लगभग 9 गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड की प्रारंभिक जांच में पता चला कि खेत के पास सड़क मरम्मत का काम चल रहा था और वेल्डिंग का काम भी किया जा रहा था। संभावना जताई जा रही है कि वेल्डिंग से निकली चिंगारी ने सूखी झाड़ियों को आग लगा दी, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि आग लगने के सही कारण की जांच जारी है।Punjab news

फायर अफसर सुरेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11:35 बजे फायर विभाग को फेज़-8 पुलिस थाने के सामने खेत में खड़ी गाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। तब तक 8 से 9 वाहन आग की चपेट में आ चुके थे। टीम ने 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Punjab news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now