मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

PM Modi ने दक्षिण भारत को दी छह बड़ी सौगात, यहां पढें पूरी जानकारी

On: January 23, 2026 7:18 PM
Follow Us:
PM MODI

PM Modi: प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात दी। उन्होंने तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन समेत कुल चार नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने PM स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन भी किया।PM Modi

रेल कनेक्टिविटी पहले से अधिक मजबूत : केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच तिरुवनंतपुरम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में तिरुवनंतपुरम के मेयर चुने गए वीवी राजेश को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से केरल में विकास को नई गति मिली हैPM Modi

यह भी पढ़ें  Political News Haryana: अजीब किस्मत: 10 बजे नौकरी से रिजाईन, 12 बजे मिल गई BJP Bawal से टिकट

आज राज्य की रेल कनेक्टिविटी पहले से अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने तिरुवनंतपुरम को देश के प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में विकसित करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद रहे।PM Modi

अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई: प्रधानमंत्री ने नागरकोइल-मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम-तांबरम और तिरुवनंतपुरम-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा त्रिशूर और गुरुवायूर के बीच एक नई पैसेंजर ट्रेन भी शुरू की गई। इन नई रेल सेवाओं के शुरू होने से केरल के साथ-साथ तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच लंबी दूरी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और समय पर यात्रा की सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें  Rewari: अक्षत कलश का हवन यज्ञ कर किया पूजन

पूजापुरा हेड पोस्ट ऑफिस का किया उद्घाटन: प्रधानमंत्री ने साइंस और इनोवेशन के क्षेत्र में CSIR-NIIST इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप हब की आधारशिला रखी। यह हब लाइफ साइंसेज, बायो-इकोनॉमी, आयुर्वेद, बायोटेक्नोलॉजी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में स्टार्टअप और रिसर्च को प्रोत्साहित करेगा। पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में नए पूजापुरा हेड पोस्ट ऑफिस का भी उद्घाटन किया, जो आधुनिक पोस्टल, बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं प्रदान करेगा।

PM SVANidhi क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च: पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में PM SVANidhi क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया और एक लाख लाभार्थियों को PM SVANidhi लोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब और छोटे कारोबारियों के लिए एक नई शुरुआत है। UPI से जुड़ा यह बिना ब्याज वाला रिवॉल्विंग क्रेडिट कार्ड तुरंत वित्तीय सहायता देगा और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देगा, साथ ही लाभार्थियों की औपचारिक क्रेडिट हिस्ट्री बनाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें  Rewari News: इंतजार खत्म, इस दिन कैदी होगें नई जेल शिफ्ट, जानिए क्यों हुई देरी

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने साइंस और इनोवेशन के क्षेत्र में CSIR-NIIST इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप हब की आधारशिला रखी। यह हब लाइफ साइंसेज, बायो-इकोनॉमी, आयुर्वेद, बायोटेक्नोलॉजी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में स्टार्टअप और रिसर्च को प्रोत्साहित करेगा। पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में नए पूजापुरा हेड पोस्ट ऑफिस का भी उद्घाटन किया, जो आधुनिक पोस्टल, बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं प्रदान करेगा।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now