LPG Cylinder Price: सरकार ने 50 रुपये बढ़ाए गैस सिलेंडर के दाम, जानिए कितने में मिलेगा आपको सिलेंडर

On: March 22, 2026 10:06 AM
Follow Us:

LPG Cylinder Price:  केंद्र सरकार ने सोमवार को घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये बढ़ोतरी कर दी। नए रेट आधी रात से लागू होंगे। इसके साथ ही पेट्रोल डीजल के दामों में भी दो रुपये बढ़ाएं हैं लेकिन पेट्रोल डीजल के दाम अभी नहीं बढ़ेंगे। बढ़ाई गई कीमतों को एक्साइज डयूटी के रूप में पेट्रोल कंपनियों से वसूला जाएगा। यह जानकारी पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी।

LPG Cylinder Price- वर्तमान में देश की राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। दाम बढ़ने के बाद कीमत 853 रुपए हो जाएगी। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए भी गैस सिलेंडर की कीमत 500 से बढ़कर 550 रुपए हो जाएगी।

आखिरी बार सरकार ने 8 मार्च 2024 को महिला दिवस पर सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कटौती थी। तब दिल्ली में सिलेंडर 903 रुपए का था। 1 अप्रैल को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹44.50 घटाए थे

इससे पहले आॅयल मार्केटिंग कंपनियों ने बीती 1 अप्रैल को 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 44.50 घटाए थे। दिल्ली में कर्मिशयल सिलेंडर की की कीमत घटकर 1762 हो गईं। पहले ये 1803 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 44.50 घटकर 1868.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1913 थे। Petrol-Diesel Price

उधर केंद्र सरकार ने  पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, आधे घंटे बाद ये भी साफ किया कि इससे पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। ये खर्चा पेट्रोलियम कंपनियां उठाएंगी। वर्तमान में केंद्र सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर 21.90 रुपए लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए लीटर ड्यूटी लगेगी।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अनुसार ड्यूटी को कच्चे तेल की घटी कीमतों से एडजस्ट किया जाएगा। अगर कच्चे तेल के दाम आगे घटे रहे तो पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आ सकती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now