मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Aadhaar Card में अब ऐसे बदलें मोबाइल नंबर, नोट कर लें ये आसान प्रॉसेस

On: May 23, 2025 9:04 AM
Follow Us:
haryana docter

Aadhaar Card: आज के समय में आधार कार्ड हर सरकारी और निजी काम में जरूरी हो गया है। ऐसे में अगर आपके आधार में गलत मोबाइल नंबर लिंक है या वह नंबर अब आपके पास नहीं है, तो OTP आने में दिक्कत हो सकती है। लेकिन घबराइए नहीं आप अपना मोबाइल नंबर आसानी से अपडेट कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं ये आसान तरीका

ऑनलाइन नहीं ऑफलाइन प्रोसेस है जरूरी
बहुत से लोग सोचते हैं कि आधार में मोबाइल नंबर ऑनलाइन बदला जा सकता है। लेकिन सच्चाई यह है कि यह काम केवल आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) पर जाकर ही हो सकता है।

यह भी पढ़ें  पटौदी को मिला नया ज्यूडिशल एंड रेजिडेंस कॉम्प्लेक्स, न्यायाधीश ने किया उद्घाटन

आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के आसान स्टेप्स
सबसे पहले अपने पास के आधार केंद्र पर जाएं उसके बाद UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पता लगाएं कि आपके पास कौन-सा आधार केंद्र है। (लिंक: https://appointments.uidai.gov.in)

फॉर्म भरें और जानकारी दें
केंद्र में जाकर आपको एक फॉर्म मिलेगा जिसे भरकर आपको नया मोबाइल नंबर उसमें दर्ज करना होगा।

अपनी पहचान दिखाएं
आधार कार्ड के साथ पहचान के लिए वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे दस्तावेज दिखाने होंगे।

बायोमेट्रिक कंफर्मेशन होगा
आपकी पहचान तय करने के लिए फिंगरप्रिंट और आंख की स्कैनिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Rewari News: यूं चढे हत्थे! दिनभर रैकी, रात को घरों मेंं लगाते थे सेंध

छोटा सा चार्ज भरें
मोबाइल नंबर बदलने के लिए लगभग ₹50 का चार्ज लिया जाता है। भुगतान के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी।

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे लें?
भीड़ से बचना चाहते हैं? तो पहले से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं:

UIDAI की वेबसाइट पर जाएं: https://myaadhaar.uidai.gov.in
“Book an Appointment” पर क्लिक करें
अपने शहर और नजदीकी केंद्र का चयन करें
अपना नाम और मौजूदा मोबाइल नंबर डालें
OTP डालकर लॉगिन करें
मोबाइल नंबर अपडेट वाले ऑप्शन को चुनें
अपॉइंटमेंट की तारीख और समय तय करें
रसीद को डाउनलोड करें और उसे लेकर तय दिन आधार केंद्र जाएं

यह भी पढ़ें  नपा चेयरमैन चुनाव: कंवर सिंह की मार्कशीट वैध करार, 12 सिंतबर को नहीं होगा मतदान: पढिए स्टेट कमीशनर हरियाणा के आदेश

कितने दिन में नंबर अपडेट होता है?
आधार में नया मोबाइल नंबर जुड़ने में लगभग 7 से 10 दिन लग सकते हैं। आप अपडेट की स्थिति UIDAI वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

अगर आप आधार से जुड़ी किसी भी सुविधा का पूरा फायदा लेना चाहते हैं जैसे कि बैंकिंग, पेंशन, गैस सब्सिडी या सरकारी योजनाएं-तो अपने आधार में सही और चालू मोबाइल नंबर जुड़वाना बेहद जरूरी है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now